:::आयुष पाठक:::
रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारत में ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल, कोलकाता श्री बर्नार्ड लिंच ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने तथा आपसी हित के क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई।
बैठक में शिक्षा, मिनरल्स, कौशल विकास, निवेश, संस्कृति, खेल और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार तथा ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल, कोलकाता की वरिष्ठ अनुसंधान एवं भ्रमण अधिकारी सुश्री एंजेलीना नायर उपस्थित रहीं।
