:::सुजीत कुमार:::
जमशेदपुर। ग्रामीण महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से JSLPS एवं IIM-CIP के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड इन्क्यूबेटर कार्यक्रम का शुभारंभ समाहरणालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, IIM-CIP टीम, JSLPS के DPM सुजीत बारी समेत जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और महिला उद्यमी शामिल हुईं।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिला नेतृत्व वाले उद्यमों को टिकाऊ और बाजार उन्मुख व्यवसाय के रूप में विकसित करना है। चयनित उद्यमियों को क्षमता निर्माण, मेंटरशिप, तकनीकी एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन, वित्तीय सहायता, 0% सॉफ्ट लोन, बाजार से जुड़ाव, ब्रांडिंग और पैकेजिंग जैसी सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।
कार्यक्रम के तहत Hub & Spoke Model के माध्यम से विशेषज्ञ मार्गदर्शन और साझा सेवाओं को जिला एवं प्रखंड स्तर तक पहुंचाने की योजना है। जिला परिषद अध्यक्ष ने महिलाओं को उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर उद्यम आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, उप विकास आयुक्त ने स्थानीय संसाधनों और बाजार की मांग के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित उद्यम विकसित करने पर जोर दिया।
