रांची में पहली बार डूरंड कप की मेजबानी, 26 जुलाई से ग्रुप-सी के मुकाबले

:::मनोज कुमार शर्मा:::

18जुलाई: रांची , दीपा टोली केरकेट्टा स्टेडियम में डूरंड कप ट्रॉफी शोकेस कार्यक्रम और एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। पहली


बार प्रतिष्ठित डूरंड फुटबॉल कप का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट के तहत ग्रुप-सी के मुकाबले 26 जुलाई से रांची में खेले जाएंगे।आयोजन की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, जिनमें भांगड़ा, छाऊ मार्शल आर्ट्स, लोक नृत्य और नटराज कला केंद्र के कलाकारों का प्रदर्शन शामिल होगा, से होगी।

प्रेस वार्ता में चीफ ऑपरेशन ऑफिसर अमित यादव, स्पोर्ट्स डायरेक्टर छवि रंजन और सेना के वरिष्ठ अधिकारी सज्जन सिंह मान मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि 7 जुलाई को राष्ट्रपति द्वारा डूरंड कप ट्रॉफी का अनावरण किया गया था और झारखंड के राष्ट्रीय फुटबॉल में योगदान को भी बताया गया।

नोडल ऑफिसर अमित यादव ने कहा कि डूरंड कप सेना और राज्य सरकार के मजबूत सहयोग का प्रतीक है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड सरकार, इंडियन ऑयल और अन्य सहयोगी संस्थाओं का आभार जताते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट खेल की सार्वभौमिक भाषा के जरिए देशभर के संस्थानों, समुदायों और खिलाड़ियों को एक मंच पर लाता है तथा उभरते क्लबों और फुटबॉल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देता है।

वहीं, सज्जन सिंह मान ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए रांची के पहली बार डूरंड कप की मेजबानी करने पर खुशी जताई और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा राज्य के खेल मंत्री के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *