sweta shikhar deo
कल यानी सोमवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर बंगाल, झारखण्ड समेत देश के कई राज्यों में मां लक्खी की पूजा-अर्चना की गयी. लोगो ने मां की प्रतिमा बैठा कर उनकी पूजा अर्चना कर सबकी मंगलकामना, खेत खलिहान और घर अन्न से भरे रहे इसकी कामना की. पूजा के बाद लोगो में प्रसाद वितरण किया गया जिसमें खीर, नारियल का लड्डू, चुड़ा, ईख था. जिसके बाद लोगो ने शरद पूर्णिमा के लिए अपने घर में खीर बना कर चंद्रमा के नीचे रखा. माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा से अमृत गिरता है, जिसकी रोशनी खीर में पड़ने से खीर भी अमृत बन जाता है. जिससे शारिरिक बीमारी ठीक हो जाती है..
