वन माफियाओ द्वारा बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र में अंधाधुंध की जा रही पेड़ों की कटाई

बिपुल कुमार तिवारी

पीजी इंटर्न, स्‍कूल ऑफ मास कम्‍युनिकेशन

रांची विश्‍वविद्यालय,रांची

बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों वन माफियाओ के द्वारा प्रतिदिन 100 से अधिक पेड़ो की कटाई अंधाधुंध तरीके से की जा रही है। देर रात मशीनों से कटाई के कारण वन क्षेत्र लगातार सिकुड़ता जा रहा है। वहीं दूसरी और वन विभाग के अधिकारियों का ध्यान अब तक इस और नहीं गया है।पेड़ की कटाई से सबसे ज्यादा परेशान ग्रामीण हो रहे हैं क्योंकि जो जंगली जानवर जंगल में रहना पसंद करते हैं वो अब लोगों के घरों तक आ जा रहे है। वहीं पत्ते और फल भी ग्रामीणों को नहीं मिल पा रही।

अगर वन माफियाओ के इस अंधाधुंध पेड़ कटाई को नहीं रोका गया तो वो दिन भी दूर नही जब इस क्षेत्र का जंगल पेड़ विहीन हो जाएंगे।अफसोस  की  बात है कि ये सब वन विभाग और प्रशासन  के नाक के नीचे  हो रहा है।