विजयवाड़ा, 8 नवंबर। आंध्र प्रदेश में स्वच्छ हवा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए WWF-India ने लोगों से इस वर्ष पटाखा मुक्त ग्रीन दिवाली मनाने की अपील की है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से WWF-India के EIACP कार्यक्रम केंद्र द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है।
भारत सरकार के मिशन LiFE के तहत ग्रीन दिवाली अभियान 20 अक्टूबर से 8 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आंध्र प्रदेश के राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) में शामिल 13 शहरों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
WWF-India के अनुसार, पटाखों से PM2.5 और PM10 जैसे हानिकारक कणों के साथ जहरीली गैसें और भारी धातुएं निकलती हैं, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ता है। इसका सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और अस्थमा व हृदय रोग से पीड़ित लोगों पर पड़ता है।
अभियान के तहत लोगों से मिट्टी के दीये और LED लाइट जलाने, फूलों से रंगोली बनाने, प्लास्टिक से बचने तथा पटाखे नहीं जलाने की अपील की गई है।
गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2025-26 में देश के 130 NCAP शहरों में से 108 शहरों में 2017-18 की तुलना में PM10 का स्तर कम दर्ज किया गया।
