::सुजीत कुमार वर्मा::
झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान बेचने की तैयारी कर रहे किसानों के लिए जरूरी सूचना है। राज्य सरकार ने किसानों को 15 नवंबर 2026 तक अपना e-KYC और भूमि सत्यापन पूरा कराने का निर्देश दिया है। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने में अब केवल एक सप्ताह शेष है।
खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से 3 सितंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की गई थी। विभाग की सूचना संख्या 2484 के अनुसार, धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया में शामिल होने वाले किसानों को निर्धारित समय के भीतर अपनी पहचान और भूमि संबंधी सत्यापन कराना है।
सरकार का उद्देश्य धान खरीद व्यवस्था को पारदर्शी बनाना और वास्तविक किसानों को सरकारी खरीद का लाभ सुनिश्चित करना है। ऐसे में जिन किसानों का e-KYC या भूमि सत्यापन अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उन्हें जल्द से जल्द संबंधित प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।
किसान अपने नजदीकी प्रखंड कार्यालय, संबंधित कृषि कार्यालय या धान अधिप्राप्ति केंद्र से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते सत्यापन कराना बेहतर होगा।
