बिहार में नदियों की गाद से बनेंगी सड़कें, 1,078 लाख घन मीटर गाद के उपयोग की योजना

::सुजीत कुमार वर्मा::

बिहार में जलाशयों और नदियों से वैज्ञानिक तरीके से निकाली गई गाद (सिल्ट) का उपयोग राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में किया जाएगा। इस पहल को ‘नदी संजीवनी’ नाम दिया गया है। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और बिहार सरकार के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) किया गया है।

योजना के तहत 16 निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में 243 लाख घन मीटर उपयुक्त गाद का उपयोग किया जाएगा। वहीं, भविष्य की 27 परियोजनाओं में 835 लाख घन मीटर गाद के उपयोग का प्रस्ताव है। इस प्रकार कुल 1,078 लाख घन मीटर गाद के इस्तेमाल की योजना बनाई गई है।

वर्तमान में बिहार में NHAI की 39 परियोजनाएं लगभग 1,561 किलोमीटर क्षेत्र में निर्माणाधीन हैं, जिन पर करीब 58,340 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके अतिरिक्त 27? नहीं, 11 प्रस्तावित परियोजनाएं लगभग 1,982 किलोमीटर लंबी हैं, जिनमें 1,85,200 करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित है।

गाद की निकासी वैज्ञानिक तकनीक और पर्यावरणीय सुरक्षा मानकों के तहत होगी। इसकी गुणवत्ता की जांच के बाद ही सड़क निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा।

इस पहल से जलाशयों की सफाई, कृषि भूमि का संरक्षण, निर्माण लागत में कमी और बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।