चक्रवात ‘अकवान’ का झारखंड में असर, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 20 नवंबर को सबसे ज्यादा खतरा

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार 20 नवंबर को 11 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। इनमें रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं।
21 नवंबर को गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज समेत कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
किसानों और आम लोगों पर क्या होगा असर?
लगातार बारिश से खेतों में तैयार धान की फसल, सब्जियों और खुले में रखी कृषि उपज को नुकसान पहुंच सकता है। गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
मौसम विभाग के अनुसार 23 नवंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने और मौसम साफ होने की संभावना है।